हजारीबाग, अक्टूबर 12 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने जानकारी दी कि 15 नवंबर तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एम्बुलेंस उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिससे मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने में सुविधा होगी। बैठक के अंत में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने तथा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता एवं पारदर्शिता में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बिजली व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, एक्स-रे मशीनों की क्रियाशीलता, कर्मियो एवं रक्त की उपलब्धता एवं स्वास्थ...