हजारीबाग, अगस्त 31 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार की ओर से अग्रसेन भवन में आयोजित पंचम श्री श्याम मनुहार महोत्सव श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। बाबा श्याम के दर्शन को हजारीबाग सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इससे पूरा परिसर खचाखच भर गया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण गो लीला पर आधारित बाबा श्याम का भव्य दरबार रहा। इसे कोलकाता के कारीगरों द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया था। इसमें गो माता, गोपालन और भगवान श्रीकृष्ण की गो लीला के भाव को आकर्षक ढंग से दर्शाया गया था। दोपहर करीब 2:15 बजे विधि-विधान से पूजा के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यजमान सौरभ रामरायका व उनकी धर्मपत्नी निहारिका रामरायका ने अखंड ज्योत प्रज्वलित की। शाम करीब 6:30 बजे से शुरू हुए भजन-कीर्तन में जयपुर क...