हजारीबाग, अक्टूबर 17 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। भाजपा नेता टोनी जैन और टुन्नू गोप ने नेमरा गांव पहुंचकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी स्वर्गीय रूपा सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।इस मौके पर टोनी जैन ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। मां का बिछड़ना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करना और उनके साथ खड़े रहना मानवीय मूल्यों की पहचान है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पूरे परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति दें। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: नेमरा पहुंचकर ...