हजारीबाग, सितम्बर 24 -- Hazaribagh News: निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में 634 मरीजों का हुआ इलाज हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।कृष्णापुरी मटवारी स्थित परफेक्ट स्माइल डेंटल क्लिनिक की ओर से आयोजित निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का बुधवार को समापन हुआ। शिविर में कुल 634 मरीजों का निशुल्क पंजीयन कर जांच और उपचार किया गया। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण शिविर की अवधि 12 सितंबर से बढ़ाकर 23 सितंबर तक की गई। शिविर में दूर-दराज के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लोग पहुंचे। विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों ने दांतों में दर्द, सड़न, मसूड़ों से खून आना, पीलापन, मुंह की दुर्गंध सहित अन्य समस्याओं की जांच कर निशुल्क उपचार और दवा उपलब्ध कराई। यह भी पढ़ें- Garhwa News: सुंदर और स्वस्थ दांत खूबसूरती की पहचान : अशोक गुप्ता मरीजों को दिन में दो बार ब्रश करने और मौखिक स्वच्छत...