Hazaribagh News: नामवर सिंह के हजारीबाग आगमन का संस्मरण सुन अविभूत हुए रचनाकार
हजारीबाग, अक्टूबर 26 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड जन संस्कृति मंच का मासिक कवि सम्मेलन रविवार को कोर्रा स्थित मिरेकल कोचिंग सेंटर में हुआ। अध्यक्षता पर्यावरणविद सुरेंद्र सिंह ने की। मुख्य अतिथि जेएम कॉलेज के प्राध्यापक राजेंद्र यादव और विशिष्ट अतिथि शायर वसीम अहमद गिलानी थे। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. बलदेव पांडे ने प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आलोचक डॉ. नामवर सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने हजारीबाग आगमन से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए उनके सहज और सरल व्यक्तित्व को याद किया। कवि सम्मेलन में विजय कुमार कर्ण, नटखट अजीमाबादी, चक्रपाणि मिश्र, संजय हजारीबागी, विजय कुमार राणा और खोरठा कवयित्री किरण सहित कई रचनाकारों ने अपनी रचनाएं सुनाईं। युवा कवि उज्ज्वल उत्कर्ष ने 'मैं भाग्य अपना स्वयं लिखूंगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.