Hazaribagh News: नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपी को भेजा जेल
हजारीबाग, जुलाई 21 -- Hazaribagh News: चुरचू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर चरही पुलिस ने 24 घंटे के अंदर टेक्निकल सेल कि मदद से लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी आलोक राम, पिता गुरुदयाल ठाकुर, ग्राम जयनगर कॉलोनी, थाना भुरकुंडा, जिला रामगढ़ को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस बाबत चरही थाना में कांड संख्या 59/26 दिनांक 19/07/26 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त आलोक राम का पूर्व ने भी अपराधिक छवि रहा है तथा पहले भी जेल का सजा काट चुका है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: अपहृत नाबालिग गोरखपुर से बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.