हजारीबाग, सितम्बर 6 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के नापो खुर्द स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में रविवार को आगामी दुर्गा पूजा को धूम-धाम से मनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता बेचन साव ने की, संचालन चंदर साव ने किया। बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा को हर्षोल्लास एवं धूम-धाम के साथ मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पूजा के सफल आयोजन के लिए आपसी सहयोग, बेहतर व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।इस दौरान सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें रोहित कुमार साव अध्यक्ष, सनी कुमार गुप्ता सचिव, मुकेश कुमार उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार कोषाध्यक्ष, लालधारी साव उपकोषाध्यक्ष तथा केदार साव उप सचिव चुना गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: पाचाडुमर गांव में दुर्गा पूजा ...