हजारीबाग, नवम्बर 5 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। संत कोलंबस फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय सोहराय महोत्सव का गुरुवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। हो एंटरटेनमेंट कल्चरल टीम एवं सोहराय महोत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में झारखंड की लोकसंस्कृति, परंपरा और कला की झलक देखने को मिली। नागपुरी और खोरठा गीतों पर देर रात तक दर्शक झूमते रहे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: सोहराय महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ, झारखंडी संस्कृति के रंग में रंगा संत कोलंबा मैदानमहोत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियां कार्यक्रम में नागपुरी गायक इग्नेश कुमार और नितेश कच्छप की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। वहीं गायिका आरती देवी और ललिता देवी ने भी अपनी गायकी से समां बांधा। एकल गायन में भीम आर्या, आरती कुमारी, किरण देवी, नूत...