Hazaribagh News: नशा से शारीरिक व मानसिक नुकसान होता है:डीएसपी
हजारीबाग, अगस्त 23 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि । कटकमदाग प्रखंड के बनादाग उच्च विद्यालय के प्रांगण से दुर्गा मड़प बानादाग तक रन फॉर नशामुक्ति दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ के बाद दुर्गा मंडप के प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यालय डीएसपी ज्ञान रंजन, कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, समाजसेवी विवेकानंद सिंह, गुरुकुल कोचिंग के निदेशक जेपी जैन, अवसर संस्था के सचिव विकास कृष्णा गहलोत, अवसर के कोषाध्यक्ष एवं युवा सदस्य शामिल थे। अतिथियों को महिलाओं और युवाओं शॉल व फूल देकर सम्मानित किया। मौके पर डीएसपी ज्ञान रंजन ने कहा कि पहले लोग शराब का नशा करते थे लेकिन अब लोग सूखा नशा भी करने लगे हैं, जिससे लोगों को शारीरिक मानसिक आर्थिक नुकसान और अब सामाजिक नुकसान भी होने लगे हैं। इससे घर की जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.