हजारीबाग, जुलाई 25 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। मेरा युवा भारत हजारीबाग और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय जागरुकता एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ चंद्रभूषण शर्मा के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में जिलेभर के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के तहत हुए विविध कार्यक्रमकार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक जॉनी रूफिना टर्की, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ सरिता सिंह, डॉ राज कुमार चोबे और एनएस...