Hazaribagh News: नशा मुक्ति युवा अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
हजारीबाग, सितम्बर 28 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। मेरा युवा भारत हजारीबाग ने नशा मुक्त युवा अभियान के द्वितीय सप्ताह के अंतर्गत रविवार को कर्ज़न ग्राउंड स्टेडियम परिसर में एक व्यापक स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किय। जिला युवा पदाधिकारी रुद्र शेखर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सदर अस्पताल हजारीबाग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. अशोक सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक समरेश सिंह, आरसीएच पदाधिकारी डॉ. सुभाष प्रसाद और जिला खेल समन्वयक सरोज यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।सिविल सर्जन डॉ. अशोक सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.