हजारीबाग, जुलाई 27 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि। खुटरा पंचायत में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत रविवार को खुटरा रिटायर-11 और पेलावाल रिटायर-11 के बीच मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। पहले हाफ में खुटरा की ओर से नवाज ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि दूसरे हाफ में पेलावाल के नौशाद अंसारी ने गोल दागकर मुकाबला बराबर कर दिया। मैच में क्षेत्र के पुराने खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में युवा, बच्चे और खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान समाजसेवी एवं मुखिया पद के उपविजेता प्रत्याशी सरफराज अहमद, युवा गुलाम अहमद, शब्बीर अली, खुटरा पंचायत के मुखिया अनवारुल हक, ग्राम सचिव शाहजहां हुसैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।आयोजकों यह भी पढ़ें- Ghumla News: बेठथ में चार दिन...