Hazaribagh News: नशामुक्ति जागरुकता अभियान को लेकर रिटायर्ड इलेवन फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला रहा रोमांचक
हजारीबाग, अगस्त 10 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी नशामुक्ति जागरुकता अभियान को लेकर और खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिटायर्ड इलेवन फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला रविवार को पबरा फुटबांल मैदान में खेला गया। मुकाबला हजारीबाग इलेवन ओल्ड और कटकमसांडी रिटायर्ड इलेवन के बीच हुआ। रविवार को देर शाम खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में कटकमसांडी रिटायर्ड इलेवन ने हजारीबाग इलेवन ओल्ड को 5-3 से पराजित किया। 40-40 मिनट के मुकाबले में कटकमसांडी की ओर से नवाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे, जबकि ओमकार राय ने दो गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। वहीं हजारीबाग इलेवन ओल्ड की ओर से विकास किंडो ने दो और सूमोजित चौधरी ने एक गोल किया।मैच में रेफरी की भूमिका कार्तिक राम, सागर कुमार और तिलेश्वर कुमार ने निभाई। मुकाबले के दौरान पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.