Hazaribagh News: नशामुक्ति अभियान के तहत निकली जागरुकता रैली
हजारीबाग, जुलाई 13 -- Hazaribagh News: इचाक, प्रतिनिधि। जीएम इंटर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली। जिसका का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। रैली में विद्यार्थियों, और शिक्षकों ने भाग लिया। हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो,नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत तथा युवा शक्ति का यही संदेश, नशामुक्त हो अपना देश जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर हदारी,पेठियाबगी,थाना गली से होते हुए धरमू में समाप्त हुई। इस रैली में लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।रैली को सफल बनाने में प्रभारी पंकज कुमार, रत्नेश कुमार राणा,संजीत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.