हजारीबाग, अक्टूबर 4 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। बरकट्ठा क्षेत्र में बढ़ते नशापान, साइबर क्राइम, जुआ से बचाने को लेकर समाजसेवी केदार साव ने जनप्रतिनिधि, बुद्धजीवी, समाजसेवी और प्रशासन से आगे आने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोंगो के बीच जागरूकता लाने की बात कहते हुए युवाओं के भविष्य बचाने की बात कही है। केदार साव ने कहा है कि जनप्रतिनिधि जनता द्वारा चुने जाते हैं। इसलिए क्षेत्र की सामाजिक समस्याओं पर उनकी भूमिका केवल बयान देने तक सीमित नहीं हो बल्कि साइबर अपराध, नशा, जुआ और युवाओं में बढ़ती गलत प्रवृत्तियों जैसी समस्याओं के समाधान में प्रत्यक्ष पहल हो। प्रशासन के सामने मुद्दा उठाने और जनता को जागरूक करने की महत्वपूर्ण सार्वजनिक जिम्मेदारी निभाने बेहतर बरकट्ठा हो सकता है। पंचायत एवं गांव स्तर पर साइ...