हजारीबाग, जुलाई 27 -- Hazaribagh News: टाटीझरिया, प्रतिनिधि। नई शिक्षा नीति के तहत प्रखंड के नव प्राथमिक विद्यालय, चोंचा में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन संपन्न हुआ। चयन प्रक्रिया पर्यवेक्षक शिक्षक राजकुमार सिन्हा, प्रमोद पासवान एवं मनोज पासवान की उपस्थिति में आयोजित की गई। ​बैठक में उपस्थित ग्रामीणों एवं अभिभावकों के सर्वसम्मति से वीरा लाल सोरेन को विद्यालय प्रबंधन समिति का नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि मुनिया सोरेन को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। ​गठन प्रक्रिया के दौरान विद्यालय की प्रभारी सुकुमारो कुमारी एवं शिक्षक मोहन महतो मौजूद रहे। इसके अलावा वार्ड सदस्य अनिल मुर्मू सहित गांव के कई गणमान्य लोगों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: टाटीझरिया के चुडको प्राथमिक विद्यालय में एसएमसी का पुनर्गठ...