हजारीबाग, अक्टूबर 12 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। नवोदय विकास फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच डीजे 11 अम्बा टोला बनाम हहारो सागर क्लब पचंड़ा के बीच खेला गया। फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक रौशनलाल चौधरी ने फुटबॉल को किक मार कर किया। इस दौरान रोशनलाल चौधरी को कमिटी के सदस्यों द्वारा ढोल नगाड़े के साथ पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया। विजेता एवं उपविजेता टीम सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को विधायक ने बधाई और शुभकामनाएं दिया।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की खिलाड़ियों व प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना व खेल के प्रति रूचि बढ़ाना उनके सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना मेरा मुख्य उद्देश्य है।इसके बाद विधायक ने खेल मैदान में हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन नारियल फोड़कर किया।ज्ञात हो कि प्रतियोगिता ...