हजारीबाग, सितम्बर 13 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर के शिवदयाल नगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आगामी शारदीय नवरात्र को लेकर नवोदय दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुरानी समिति को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।नई कमेटी में सुबोध कुमार शिवगीत और राम अवतार प्रसाद को संरक्षक मनोनीत किया गया है।इसके अलावा अध्यक्ष शिव सेवक सिंह, उपाध्यक्ष सीता राम सिंह, जीवन कुमार, उमा कान्त सिन्हा एवं श्याम किशोर सिंह, सचिव दया शंकर रावत, सह सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा एवं अमित कुमार रक्षित,कोषाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, सहायक कोषाध्यक्ष बिनोद सिंह, पूजा प्रभारी अर्जुन ओझा, सहायक पूजा प्रभारी प्रसाद प्रभारी प्रमोद कुमार, अखौरी ओम प्रकाश, सुदर्शन प्रसाद केशरी एवं विजय सिंह, धनंज...