Hazaribagh News: नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन
हजारीबाग, अगस्त 27 -- Hazaribagh News: चौपारण, प्रतिनिधि । सिंघरावां पंचायत के ग्राम टीटही में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर सह उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुदूरवर्ती आबादी तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के चालू होने से स्थानीय ग्रामीणों को प्राथमिक इलाज के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।कार्यक्रम के दौरान एएनएम, स्वास्थ्य सहिया तथा आसपास की महिला मंडलों की दीदियों द्वारा शिव चर्चा और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्मित भवन का गृह प्रवेश कराया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सहदेव प्रसाद यादव, मुखि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.