हजारीबाग, सितम्बर 30 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। शहर के बिहार दुर्गा स्थान के समीप नवनिर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा अभी होना बाकी है। कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम के स्वरूप की तस्वीर स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। शशिकांत मिश्रा ने वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। यजमान के रूप में अभिषेक चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी खुशबू चौधरी शामिल रहीं।इसके बाद बाबा श्याम की भव्य ज्योत प्रज्वलित की गई।भजन संध्या में मुख्य गायक वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी ने बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति में झुमाया। वहीं रामगढ़ से पहुंचे नंदू शर्मा ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। दोनों कलाकारों...