Hazaribagh News: नवनिर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर में आज सजेगी भव्य भजन संध्या
हजारीबाग, सितम्बर 28 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग के बिहार दुर्गा स्थान के समीप नवनिर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर परिसर में सोमवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। श्री श्याम सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 6:30 बजे से होगी, जो प्रभु इच्छा तक चलेगी।मंदिर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिसे लेकर श्याम भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने शहर के सभी श्याम प्रेमियों से अपने परिवार और मित्रों के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। इस आयोजन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.