हजारीबाग, अक्टूबर 4 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि नगर निगम कार्यालय में सहायक नगर आयुक्त बिपिन कुमार की अध्यक्षता में शहर के विभिन्न नर्सिंग होम और निजी अस्पताल संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाना रहा।सहायक आयुक्त ने संचालकों को निर्देश दिया कि अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों का रिकॉर्ड निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पोर्टल पर दर्ज किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में किसी भी तरह की लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, निर्धारित नियमों का पालन करते हुए समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।फोटो कैप्शन एएम 3 नगर निगम बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...