हजारीबाग, अगस्त 18 -- Hazaribagh News: सर्किट हाउस के समीप संवेदक संघ हजारीबाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुरानी संवेदक संघ कमेटी को भंग कर नए सिरे से कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया। इसके सुचारू संचालन के लिए 11 सदस्यीय चुनाव प्रभारी और संरक्षक मंडल की घोषणा की गई है।घोषित टीम में दीपक पसरीचा, सुरेश यादव, अजय कुमार सिंह, दीपक कुमार मेहता, सुजीत मेहता, मंकसूद आलम, प्रकाश यादव, मुकेश साव, संजय कुमार और आशीष चंदन को शामिल किया गया है।बैठक में दीपक पसरीजा ने जानकारी दी कि 16 अगस्त से 30 अगस्त के बीच संवेदक संघ की सदस्यता ग्रहण करने की तिथि निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- Pakur News: पांचवीं बार दीपक साहा बने सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष इसके तहत इच्छुक संवेदकों को आधार कार्ड और विभाग का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र...