Hazaribagh News: नमस्कार चौक पर डीजे विवाद को लेकर हिंसक झड़प
हजारीबाग, अक्टूबर 29 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरगांव स्थित नमस्कार चौक के पास मंगलवार की रात डीजे बजाने के विवाद ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और जमकर पथराव हुआ। इस गंभीर घटना के मद्देनजर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 8 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह ने इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नमस्कार चौक पर डीजे बजाने को लेकर उपजा विवाद तेजी से बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तनाव ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.