हजारीबाग, सितम्बर 20 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। आदिवासी केंद्रीय सरना समिति हजारीबाग के तत्वावधान में रविवार को शहर के अखड़ा सरहुल मैदान, धुमकुड़िया में करम पूर्व संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान पारंपरिक संस्कृति, आदिवासी रीति-रिवाजों और प्रकृति संरक्षण की अनूठी बानगी देखने को मिली, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं, विशिष्ट अतिथियों के रूप में महापौर अरविंद कुमार राणा, अपर समाहर्ता महेंद्र छोटन उरांव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेफाली गुप्ता एवं डॉ. सोमा उरांव उपस्थित रहीं।मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप प्रसाद ने करम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का अहम हिस्...