Hazaribagh News: धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया
हजारीबाग, अक्टूबर 24 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति करियातपुर ने दुर्गा पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने डांडिया और गरबा नृत्य, भगवान शिव के रौद्र रूप, मां दुर्गा का महिषासुर वध की सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया था। विद्यार्थियों की प्रतिभा, कला और सांस्कृतिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें और उनके विद्यालय को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। रेनबो स्कूल के छात्र छात्राओं की टीम ने भगवान शिव के तांडव का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित करने के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.