हजारीबाग, सितम्बर 28 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार को सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में नव निर्मित खाद्यान्न गोदामों में विद्युत कनेक्शन और सीसीटीवी कैमरा लगाने की स्थिति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने शेष कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने लैम्प्स-पैक्स की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी को आगामी धान अधिप्राप्ति की तैयारियां समय से पूरी करने को कहा, ताकि किसानों से धान खरीद निर्धारित समय पर शुरू हो सके। निर्माणाधीन गोदामों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्थल निरीक्षण, गुणवत्ता और कार्य की नियमित निगरानी का निर्देश दिया गया। यह भी ...