Hazaribagh News: धनवार पंचायत के युवकों ने श्रमदान व स्वयं के खर्च से मिट्टी मोरम से सड़क की मरम्मत की
हजारीबाग, अक्टूबर 24 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। बरही प्रखंड के धनवार पंचायत के कोरियाडीह,बरदाग, सिंहपुर और प्रेम नगर के 200 युवाओं ने श्रमदान और स्वयं के खर्च से मिट्टी मोरम से सड़क की मरम्मत की। दो सौ युवाओं ने पैसे इकट्ठे किए, जेसीबी, ट्रैक्टर मंगाया और श्रमदान से कोरियाडीह,बरदाग, सिंहपुर टोला तथा प्रेम नगर श्मशान घाट तक की कच्ची सड़क को जेसीबी एवं ट्रेक्टर से मिट्टी मोरम से मरम्मत की। युवाओं ने कहा कि प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से अनेकों बार सड़क की मरम्मत कराने की मांग करने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने सड़क की मरम्मत करने की ठान ली और पांच से छः घंटे के अंदर सड़क की मरम्मत कर दी। युवाओं ने कहा कि सड़क नहीं रहने के कारण चार पांच गांव के लोग परेशान थे। बरसात के दिनों में सड़क चलने लायक तक नहीं थी। लोगों को आवागम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.