हजारीबाग, जुलाई 3 -- Hazaribagh News: दारू, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड क्षेत्र के दो आंगनबाड़ी केंद्रों में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं में इनवर्टर, बैटरी, पंखा, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक सामान चोरी कर लिए गए। सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह सिलवार कला स्थित शांतिनगर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका उर्मिला देवी को चोरी की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि केंद्र का ताला टूटा हुआ था। अंदर जांच करने पर इनवर्टर, बैटरी, सीलिंग पंखा, बच्चों के लिए रखे चावल, दाल, तेल, मसाले तथा भोजन बनाने के बर्तन गायब मिले। इसकी सूचना पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी गई।इससे पहले 30 जून की रात मेरु आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-4 में भी चोरी हुई थी। वहां से चोर इनवर्टर, ब...