Hazaribagh News: दैहर में विधायक ने किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास
हजारीबाग, सितम्बर 3 -- Hazaribagh News: चौपारण, प्रतिनिधि। ग्राम दैहर में शुक्रवार को बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनहित के कार्यों को गति देना उनकी पहली प्राथमिकता है। सामुदायिक भवन के बनने से ग्रामीणों को सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थल उपलब्ध होगा। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष गांव की कई स्थानीय समस्याएं रखीं, जिस पर विधायक ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। मौके पर जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, सांसद प्रतिनिधि आशीष सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, मंडल अध्यक्ष कुलदीप, स्थानीय मुखिया ब्रह्मदेव भूईया और भाजपा नेता कैलाश पांडेय आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.