हजारीबाग, अगस्त 30 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, वरीय संवाददाता। उपायुक्त हेमंत सती की पहल पर शुरू हुए तीन दिनी प्रमंडलीय खेल महोत्सव के दूसरे दिन हजारीबाग महिला फुटबॉल टीम ने जीत दर्ज करने के बाद मैदान में थिरक कर सभी को झुमा दिया। प्रतियोगिता का विजेता बनने के साथ टीम को 31 हजार का चेक जिला खेल पदाधिकारी कैलास राम, हजारीबाग ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा, विशिष्ट अतिथि तापस चक्रवर्ती, नीलेंन्दु जयपुरियार द्वारा दिया गया। महिला फुटबॉल के बाद अब सभी की नजर मेंस फुटबॉल पर है, जो सोमवार को 1 बजे होगी। इसके अलावे अन्य कई खेलों में किसी में रामगढ़, किसी में कोडरमा तो किसी में गिरिडीह, किसी में चतरा के खिलाडिय़ों ने परचम लहराया। एथलेटिक्स 100 मीटर में पृथ्वी उंराव हजारीबाग प्रथम स्थान पर रही। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव संप...