Hazaribagh News: दुख की घड़ी में मानवता का संबल बना रोटरी क्लब
हजारीबाग, जुलाई 3 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदना के तहत रोटरी क्लब, हजारीबाग ने रेड क्रॉस सोसाइटी को अत्याधुनिक डेड बॉडी फ्रीजर उपलब्ध कराया है। यह सुविधा अंतिम संस्कार में विलंब या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों में शव को सुरक्षित रखने में मदद करेगी। रेड क्रॉस सचिव तनवीर सिंह ने बताया कि यह सेवा आम लोगों के लिए पूरी तरह निःशुल्क होगी। फ्रीजर को इंद्रपुरी चौक स्थित रेड क्रॉस भवन में रखा गया है। सेवा का लाभ लेने के लिए मृतक एवं परिजन का पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। तनवीर सिंह ने रोटरी क्लब के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसी दुखद परिस्थितियों में कोई भी परिवार संसाधनों के अभाव में परेशान न हो, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। फ्रीजर के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी मनोज गुप्ता को सौंपी गई है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.