हजारीबाग, नवम्बर 10 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि दीपावली 2026 के पावन अवसर पर हजारीबाग पुलिस का एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा देखने को मिला। एसपी अमन कुमार के दिशा-निर्देशों के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटीं, जिससे पर्व का उल्लास और भी गहरा हो गया। दारू थाना अंतर्गत थाना प्रभारी ने ग्राम बड़वार स्थित बिरहोर कॉलोनी का दौरा किया गया। इस दौरान वहां रहने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को अपने हाथों से मिठाइयां खिलाई गईं। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उन्हें उत्साहवर्धन से जुड़ी सामग्रियां और गिफ्ट्स वितरित किए गए। पुलिस की इस पहल से बिरहोर बस्तियों में दीपावली का उत्साह देखते ही बनता था, जहां ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।वहीं दू...