हजारीबाग, सितम्बर 28 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। माय भारत हजारीबाग के तत्वावधान में सोमवार को सेवा पखवाड़ा के तहत हुरहुरु स्थित दिव्यांग बच्चों के विद्यालय में एक विशेष सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बीच सेवा, सहयोग और अपनापन की भावना को मजबूत करना था।कार्यक्रम के दौरान माय भारत के स्वयंसेवकों ने बच्चों के साथ समय बिताया और विभिन्न सहभागितापूर्ण गतिविधियों में हिस्सा लेकर उन्हें आवश्यक प्रोत्साहन दिया। इसके माध्यम से समाज में दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता, आदर और समान अवसर सुनिश्चित करने का सशक्त संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ स्वयंसेवक रूपम, श्रुति, शाहबाज़, आयुष, आकाश और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस...