Hazaribagh News: दिगवार बासुदेव मांझी के निधन से क्षेत्र में शोक
हजारीबाग, अक्टूबर 13 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। बरकट्ठा थाना के दिगवार बासुदेव मांझी (45) पिता स्व रूपन मांझी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम धोबारी, चेचकपी निवासी बासुदेव मांझी पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। इनका निधन सोमवार की अहले सुबह घर पर ही हो गई। इनके निधन से बरकट्ठा के चौकीदार, दफादार और दिगवार ने गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है। मृतक बासुदेव मांझी बरकट्ठा थाना अंतर्गत चेचकपी पंचायत क्षेत्र में दिगवार के पद पर कार्यरत थे। निधन पर जिला सचिव मुन्नीलाल पासवान, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र पासवान, प्रकाश सिंह, बदरी सिंह, बाल्मीकि पासवान समेत बरकट्ठा अंचल के सभी चौकीदार, दिगवार ने मृतक के घर जाकर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.