Hazaribagh News: दारू प्रखंड में धूमधाम से मनाई गई करम पूजा
हजारीबाग, सितम्बर 23 -- Hazaribagh News: दारू प्रतिनिधि । दारू प्रखंड के विभिन्न गांवों में मंगलवार को करम पूजा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार करम डाली स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा को लेकर मंगलवार को सुबह से ही गांवों में चहल-पहल बनी रही। वहीं बुधवार को कहीं सुबह तो कहीं शाम को विसर्जन किया गया। करम पूजा के अवसर पर महिलाओं और युवतियों ने उपवास रखकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा भाई-बहनों के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। मंगलवार को शाम होते ही पूजा स्थलों पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के बीच देर रात तक करम पर्व का उत्सवी माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: करमा पर्व की रंगत में रंगा केरेडारी ग्रामीणों ने बताया कि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.