Hazaribagh News: दारू प्रखंड मुख्यालय में लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर
हजारीबाग, अगस्त 29 -- Hazaribagh News: दारू, प्रतिनिधि। दारू प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उन आवेदकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई, जिन्होंने करीब एक माह पूर्व आयोजित शिविर में लर्निंग लाइसेंस बनवाया था। जिला परिवहन कार्यालय के कर्मियों की मौजूदगी में आवेदकों ने दोपहिया और चारपहिया वाहन चलाकर ड्राइविंग टेस्ट दिया। आवश्यक कागजातों की जांच और टेस्ट ड्राइव पूरा होने के बाद आवेदनों को स्वीकार किया गया। जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी मोहम्मद शरीक ने बताया कि पूरे जिले में करीब एक माह या उससे पूर्व विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन लिए गए थे। उन्हीं आवेदकों के लर्निंग लाइसेंस के आधार पर स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.