Hazaribagh News: दातुन तोड़ने जंगल गया अधेड़ तीन दिन से लापता, परिजन चिंतित
हजारीबाग, अक्टूबर 15 -- Hazaribagh News: इचाक, प्रतिनिधि। इचाक थाना क्षेत्र के धरमू गांव निवासी अर्जुन भुइयां उर्फ बाबू (54) के तीन दिन से लापता रहने से परिजन और ग्रामीण चिंतित हैं। वह 13 अक्तूबर की सुबह करीब छह बजे दातुन लाने हदारी-सलपर्णी जंगल गया था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। मंगलवार शाम तक अर्जुन के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जंगल और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को भी परिजन और ग्रामीण टोली बनाकर जंगल में उसकी तलाश करते रहे। तीन दिन बाद भी पता नहीं चलने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। अर्जुन की पत्नी मूलवा देवी ने बताया कि उनके चार बेटे हैं। परिवार के सदस्य और ग्रामीण लगातार तीन दिनों से जंगल में उसकी खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली है। बुधवार शाम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.