हजारीबाग, अगस्त 20 -- Hazaribagh News: चौपारण प्रतिनिधि। दनुआ घाटी में बुधवार की शाम करीब पांच बजे एक बड़ा हादसा टल गया। जोड़राही पुल के पास बैग लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में कंटेनर चालक मामूली रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, बैग से लदा कंटेनर कोलकाता से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था। इसी दौरान दनुआ घाटी के जोड़राही पुल के समीप चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक जस्मीउद्दीन (40), पिता- अलाउद्दीन, निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल को हल्की-फुल्की चोटें आईं। मौके पर पहुंचे चोरदाहा पिकेट प्रभारी नीतेश कुमार ने घायल चालक को सामुदायिक अस्पताल चौपारण पहुंचाया। पुलिस की टीम ने सड़क पर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया。

सड़क निर्माण कंपनी क...