Hazaribagh News: तेज रफ्तार स्कार्पियो की पेड़ से टक्कर , कई घायल
हजारीबाग, जुलाई 11 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि पंकरी बरवाडीह भोक्ता स्थान के आगे मेगालिथ स्थल के पास शनिवार को सुबह लगभग छह बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खजूर पेड़ से जा टकराया । जिससे वाहन का अगल हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण व पुलिस पहुंची और घायल लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला । घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव भेजा गया। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया। वहीं कुछ लोगों को प्राथामिक इलाज़ कर घर वापस भेज दिया गया । गंभीर रूप से घायलों में पुनम देवी, बिनोद राम, भारती कुमारी, रानी देवी एवं नंदनी कुमारी को हजारीबाग रेफर किया गया। जिसमें पुनम देवी पति सुरज राम की स्थिति नाजुक बताई जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.