Hazaribagh News: तेज बारिश के कारण जुलूस से बाधा, भींगते हुए लोग हुए शामिल
हजारीबाग, अगस्त 27 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । शहर में गुरुवार को ईद मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान बारिश से परेशानी हुई। पर बाधा के बावजूद लोगों की आस्था और पर्व को लेकर श्रद्धा में कोई कमी देखने को नहीं मिली। अचानक बदले मौसम और झमाझम बारिश के कारण लोग परेशान जरूर हुए पर सभी डटे रहे। गुरुवार को निर्धारित समय पर जुलूस उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा था, लेकिन कुछ ही देर बाद दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। हालांकि इससे पहले कई लोग आगे आगे निकले थे वे बारिश से बच गए। इस अप्रत्याशित बारिश से जुलूस में शामिल लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत उन परिवारों और बच्चों के चेहरों पर साफ दिखी, जो इस पर्व को देखने के लिए बड़ी उम्मीद के साथ पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.