Hazaribagh News: तुईयो में ग्रामीणों ने रोड पर धान रोप कर जताया विरोध
हजारीबाग, सितम्बर 2 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के तुईयो में उपप्रमुख प्रतिनिधि उत्तिम महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रोड़ में धान रोप कर विरोध जताया। उत्तिम महतो के मुताबिक तुईयो से खैरा, नईटांड, बुढ़ियाडीह, चांदगढ़ को जोड़ने वाली सड़क अत्यंत ही जर्जर हो गया है। रोड़ में गड्ढे होने के कारण बारिश से रोड़ तालाब में तब्दील हो चुका है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध मे ग्रामीणों ने विधायक और सांसद से कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अबतक किसी ने ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने कहा इस वजह से क्षुब्ध होकर रोड़ पर ही धनरोपनी कर विरोध प्रकट किया गया। लोगों ने कहा कि रोड़ की मरम्मत जल्द नहीं किया गया तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धनरोपनी करने वालों में मुखिया शंकर रविदास, उपमुखिया विजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.