Hazaribagh News: तीन पीढ़ियों ने मिलकर लगाया स्मृति वृक्ष
हजारीबाग, अक्टूबर 18 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर स्वतंत्रता सेनानी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने अपने दादाजी की स्मृति में झील परिसर में पारस पीपल का पौधा लगाया। इस अवसर पर परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ पौधरोपण में शामिल हुईं। वैदिक मंत्रोच्चार, शंख ध्वनि और जयकारों के बीच गंगाजल अर्पित कर पौधरोपण किया गया। बटेश्वर प्रसाद मेहता पिछले कई वर्षों से अपने माता-पिता और अन्य दिवंगत परिजनों की स्मृति में पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। इस पहल में डॉ मनोज कुमार उर्फ बरगद बाबा और उनकी टीम का सहयोग मिलता रहा है।कार्यक्रम में कौलेश्वर मेहता, हृदयांशु कुमार उर्फ लाले, रंजीत मेहता, अरविंद मेहता, यक्ष मेहता उर्फ धोनी, सुरेश मेहता, छोटन मेहता, संदीप कुमार, डॉ अभिमन्यु, मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.