Hazaribagh News: तीन को महासचिव व तीन को सचिव की मिली जिम्मेवारी
हजारीबाग, जुलाई 3 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 66 कांग्रेसियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। जिसमें विष्णुगढ़ प्रखंड के छह वरिष्ठ प्रखंडस्तरीय कांग्रेस पदाधिकारियों को पार्टी के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं संगठन की नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन पर जिलास्तरीय पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति दी गई। इनमें विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी, तारकेश्वर महतो तथा अनिल राय को जिला महासचिव तथा विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, बासुदेव महतो तथा नारायण महतो को जिला सचिव की जिम्मेवारी दी गई। समारोह में पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने सभी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.