Hazaribagh News: तलसवार पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगो ने भरा पर्चा
हजारीबाग, अक्टूबर 12 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के तलसवार पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार को तलसवार पैक्स भवन में निर्वाचन पदाधिकारी भूपनाथ महतो के नेतृत्व में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। निर्वाचन पदाधिकारी भूपनाथ महतो की देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए तीन और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 13 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए रंजीत साव, मोहित कुमार और विमल करमाली ने पर्चा भरा। वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए संजय साव, रीना देवी, देवनारायण साव, रीना कुमारी, एतवा तूरी, शंकर प्रसाद, सुरेंद्र साव, सूबेदार करमाली, सुनीता देवी, जितेंद्र कुमार साव, कामेश्वर प्रसाद, जटूली देवी और सरजू कुमार महतो ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों और ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.