हजारीबाग, अक्टूबर 18 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। तरंग ग्रुप हजारीबाग की ओर से कृष्णापुरी, मटवारी स्थित तरंग डांस एंड म्यूजिक एकेडमी में दो दिवसीय निःशुल्क डांडिया नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें लगभग 60 बच्चियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला का आयोजन समाजसेवी एवं कोर्रा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष कुमुद गुप्ता के आग्रह पर किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त बच्चियां विजयादशमी के अवसर पर कोर्रा दुर्गा पूजा पंडाल में डांडिया नृत्य की प्रस्तुति देंगी। तरंग ग्रुप के निदेशक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि संस्था आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए लगातार प्रयासरत है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: बच्चियों को निशुल्क डांडिया प्रशिक्षण दिया गया कार्यशाला में नृत्य प्रशिक्षिका लक्ष्मी...