हजारीबाग, जुलाई 18 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।टाटा समूह का हिस्सा तनिष्क ने हजारीबाग शोरूम में फेस्टिवल ऑफ डायमंड्स की शुरुआत की है। इस अवसर पर डायमंड इयररिंग्स, नेकवियर, ब्रेसलेट्स, फिंगर रिंग्स सहित आधुनिक डिजाइनों की आकर्षक श्रृंखला ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई गई है। गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित शोरूम के प्रबंधक अभिषेक मिश्रा ने बताया कि फेस्टिवल के दौरान डायमंड ज्वैलरी के मूल्य पर 20 प्रतिशत तक की आकर्षक छूट दी जा रही है। साथ ही गोल्ड एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत ग्राहक अपने पुराने सोने का पारदर्शी और बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह फेस्टिवल महिलाओं को अपनी उपलब्धियों और खास पलों को हीरों की चमक के साथ यादगार बनाने का अवसर प्रदान करता है।हजारीबाग पी1-फेस्टिवल ऑफ डायमंड्स के दौरान खरीदारी करते ग्राहक।

हि...