हजारीबाग, अगस्त 21 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। शाम होते ही ड्रग्स, अवैध शराब बिक्री और असमाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ जाती है। ड्रग्स का प्रचलन किशोर युवाओं में बढ़ गया है। वहीं बरही चौक पर अवैध शराब की बिक्री और सेवन खूब धड़ल्ले से होता है। बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने मादक पदार्थों के सेवन एवं अवैध कारोबार और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बाइक पेट्रोलिंग शुरू की है। बुधवार शाम को बाइक से बरही चौक एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर गतिविधियों का जायजा लिया। एसडीपीओ ने बरही चौक, प्रखंड मैदान और चौक-चौराहों का निरीक्षण किया। कुछ युवाओं को चेताया और दूसरी बार नशा सेवन करने पर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे से दूर रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें ताक...