हजारीबाग, अगस्त 23 -- Hazaribagh News: ​चौपारण, प्रतिनिधि । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण में शनिवार को डॉ. रजनीकांत ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया। ​पदभार संभालने के बाद डॉ. रजनीकांत ने कहा, अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर, सुलभ और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। हॉस्पिटल में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने चिकित्सकों व कर्मियों के साथ बैठक कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Pakur News: सिविल सर्जन ने सीएचसी पाकुड़िया का निरीक्षण कर व्यव...