Hazaribagh News: डैफोडिल्स स्कूल में डांडिया उत्सव, बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
हजारीबाग, अक्टूबर 17 -- Hazaribagh News: चौपारण प्रतिनिधि केन्दुआ मोड़ स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर डांडिया नृत्य की एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। डांडिया की मधुर धुन पर विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर एकता, सहयोग और आपसी सद्भाव का सुंदर संदेश दिया। बच्चों के उत्साह और उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। मौके पर विद्यालय के संचालक धीरेन दयाल बंशीधर ने कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्राथमिकता दी जाती है। ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जुड़ते हैं। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.